विज्ञापन

दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी 10 से 12 राउंड गोलियां

दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर को गोलियों से भूना. बदमाशों ने मारी 10 से 12 राउंड गोलियां. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की जांच जारी.

दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी 10 से 12 राउंड गोलियां
दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की हत्या

राजधानी दिल्ली के आया नगर में एक जिम ट्रेनर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. दो आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में ये हत्या की गई हो सकती है. सुबह करीब 10 अपराधियों ने जिम ट्रेनर को गोली मारी है. करीब 10-12 राउंड गोलियां चली है. मृतक की पहचान जिन ट्रेनर विजय के रूप में हुई है.

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. मामले की तफ्तीश चल रही है. पुलिस हर एंगल से इस हत्या की जांच कर रही है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर की भी हत्या कर दी गई थी. नरेला इलाके में इस हत्याकांड में रंगदारी की बात सामने आई थी. प्रॉपर्टी डीलर को भी जिम के बाहर ही गोली मारी गई थी. 

जिम ट्रेनर की हत्या के पीछे के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है. पुलिस ने अभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि ट्रेनर जैसे ही जिम के बाहर निकला पहले ही घात लगाए हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद हमलावर भाग गए. बताया जा रहा है कि जिम ट्रेनर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. 

इलाके में शांति बहाल के लिए दिल्ली पुलिस ने SSB जवानों को आया नगर गांव में किया तैनात कर दिया गया है. ये आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है. आया नगर गांव में कुछ महीने पहले भी हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग.

सुबह साढ़े 10 बजे हुई इस घटना के बाद आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया. भीड़भाड़ होने के कारण लोग डर भी गए थे. पुलिस के आला अधिकारी अभी घटनास्थल पर मौजूद है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Gym Trainer Killed In Delhi, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com