सुप्रीम कोर्ट - (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जानकारी दी है कि सुप्रीम कोर्ट के 6 जज इन्फ्लुएन्ज़ा (H1N1) वायरस से पीड़ित है. उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एसए बोबड़े से SC में काम करने वाले व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए निर्देश जारी करने को कहा है. CJI ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए SCBA अध्यक्ष के साथ बैठक बुलाई है.
दिल्ली हिंसा पर अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, LG और CM अरविंद केजरीवाल भी होंगे शामिल
चीफ जस्टिस और SCBA के प्रेसिडेंट दुष्यन्त दवे के बीच इस मामले में मीटिंग हुई. चीफ जस्टिस ने मामले में चिंता जाहिर की. चीफ जस्टिस ने कहा, ''टीकाकरण के लिए डिस्पेंसिरी खोली जाएगी. SCBA ने 10 लाख रुपए टीकाकरण के लिए देने का भरोसा दिया.''
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Supreme Court, Swine Flu, CJI, Supreme Court Judges