CWC बैठक में दिखा पार्टी में गतिरोध, राहुल ने चिट्ठी पर जताया गुस्सा.
नई दिल्ली:
- सोनिया गांधी ने CWC की बैठक शुरू होने के बाद कांंग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वो अब पद पर बने रहना नहीं चाहतीं और पार्टी उनकी जगह किसी ओर को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करें.
- उनके इस्तीफे की बात कहने के बाद सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसका विरोध किया. उन्होंने आग्रह किया कि वो पार्टी अध्यक्ष पद पर बनी रहें. सिंह ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं पर हमला किया. पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि चिट्ठी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि 'पार्टी के आलाकमान को कमजोर करना पार्टी को कमजोर करने के बराबर है.'
- वहीं, सूत्रों के मुताबिक, दूसरे सीनियर नेता एक एंटनी ने राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर समर्थन किया. एके एंटनी ने कहा, 'चिट्ठी से ज्यादा, चिट्ठी में लिखी गईं बातें क्रूर थीं' उन्होंने 'पार्टी के लिए सोनिया गांधी के बलिदानों' की बात भी की. उन्होंने राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने का आग्रह किया.
- इस बैठक में राहुल गांधी नाराज़ नजर आए. उन्होंने चिट्ठी भेजे जाने को लेकर गुस्सा जताया. उन्होंने कहा कि जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया गांधी बीमार थी. उन्होंने पत्र के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'जब कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान के सियासी संकट का सामना कर रही थी, जब अध्यक्ष बीमार थी, तब ही चिट्ठी क्यों भेजी गई.'
- सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने इस चिट्ठी के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है. उन्होंने इस चिट्ठी को लिखे जाने के इरादे के पीछे संदेह जताया है कि बीजेपी की सांठ-गांठ से उस समय पत्र लिखा गया जब पार्टी संघर्ष की स्थिति में थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फॉलो करे:
CWC Meet, Rahul Gandhi In CWC Meeting, Sonia Gandhi Resignation