सरकार ने विदेश से आने वाले लोगों के लिए कोरोना गाइलाइन में संशोधन किया है. अब लोगों को 14 दिनों के लिए अपने स्वास्थ्य की खुद निगरानी करनी होगी. वहीं सात दिनों के अनिर्वाय क्वारंटीन को भी खत्म कर दिया है. इसके साथ ही देशों के लिए 'एट-रिस्क' टैग भी हटा दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए दिशा-निर्देश सोमवार 14 फरवरी से लागू होंगे.
नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, विदेश से आने वाले लोगों को पिछले 14 दिनों के यात्रा इतिहास सहित एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म ऑनलाइन (Air Suvidha web portal पर ) भरना होगा. उन्हें एक निगेटीव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी अपलोड करनी होगी, जो यात्रा की तारीख के 72 घंटों के भीतर का हो. साथ ही यात्री अपने वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र भी अपलोड कर सकते हैं, जिसमें ये पता चलता हो कि उन्हें दोनों वैक्सीन की डोज लग चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई गाइडलाइंस को लेकर कू भी किया है.
-
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
हालांकि, यह विकल्प केवल 72 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए ही उपलब्ध है, जिनके वैक्सीनेशन प्रोग्राम को भारत सरकार एक पारस्परिक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में मान्यता देती है. इन देशों में कनाडा, हांगकांग, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, बहरीन, कतर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कुछ यूरोपीय देश शामिल हैं.
कोरोना काल में भी कर्मचारियों ने की जी-तोड़ मेहनत, अब लग्जरी टूर पर ले जा रही है कंपनी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही फ्लाइट से बोर्डिंग की अनुमति मिलेगी. इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना बेहद जरूरी है. यात्रियों को मास्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टैंसिंग का भी ध्यान रखना होगा. लक्षण दिखने पर तुरंत यात्रियों की कोरोना जांच कराई जाएगी.
वहीं भारत में आज सुबह पिछले 24 घंटे में 67,084 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं नए कोरोना केसों में 6 फीसदी तक की कमी आई है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 171.28 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है.पिछले 24 घंटे में 46,44,382 वैक्सीनेशन हुआ है.
ये भी देखें-मुंबई में जल्द घटेंगी कोविड पाबंदियां, कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं