Covid-19 Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों (Corona Daily Cases) में गिरावट दर्ज की गई है. देश में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए है. ठीक एक दिन पहले कोरोना के 58,077 दैनिक मामले सामने आए थे. साथ ही देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के चलते 804 मौतें (Corona Death) दर्ज की गई हैं. इनमें केरल में हुई 251 मौतों का बैकलॉग भी शामिल हैं. देश में कोरोना के घटते मामलों और ठीक होने वाले लोगों की ज्यादा संख्या के चलते सक्रिय मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है. देश में सक्रिय मामले घटकर 6,10,443 रह गए हैं. वहीं सक्रिय मामले अब कुल मामलों का सिर्फ 1.43 फीसदी हैं. एक दिन पहले तक सक्रिय मामलों की संख्या 6,97,802 थी.
कोविड-19 से संक्रमित 1,36,962 मरीज पिछले 24 घंटे के दौरान ठीक होने में कामयाब रहे हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,14,68,120 हो गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Coronavirus India Live Updates: देश में घटे कोरोना केस, 5 दिन से आ रहे 1 लाख से कम नए मामले
साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर के 97.37 फीसदी हो गई है. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण दर लगातार घट रही है. फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 3.48 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.07 फीसदी दर्ज की गई है.
क्या कोविड संक्रमित मृत मरीज ऑर्गन डोनर बन सकता है? अंगदान में भारी कमी के कारण चर्चा तेज
देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 172.29 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है. साथ ही पिछले 24 घंटे के दौरान 14,50,532 कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिसके बाद देश में कुल टेस्ट की संख्या बढ़कर 74.93 करोड़ तक पहुंच गई है.
क्या कोविड संक्रमित मृत मरीज ऑर्गन डोनर बन सकता है? अंग दान में भारी कमी के कारण चर्चा तेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं