भारत में कोरोना का कहर लगातार फिर बढ़ता जा रहा है. जहां एक दिन में कोरोना वायरस के 47,262 नए मामले सामने आए जो इस साल संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही देश में इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 1,17,34,058 हो गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना का बिल्कुल अलग वेरिएन्ट मिला है. महाराष्ट्र में E484Q और L452R वेरिएन्ट पाया गया. महाराष्ट्र में 15% से 20% सैंपल में नए वेरिएन्ट मिला है.
केरल में भी कोरोना का नया वेरिएन्ट पाया गया है. केरल में N440K नाम का कोरोना का नया वेरिएन्ट मिला. 14 जिलों में 2032 सैंपल लिए गए, जिसमें 11 जिलों में 123 सैंपल नए वेरिएन्ट के मिले. N440K वेरिएन्ट आंध्रप्रदेश में 33% सैंपल में मिला था. केरल में मिला नया वेरिएन्ट N440K तेलंगाना में 53 सैंपल में मिला था. N440K वेरिएन्ट 16 और देशों में भी पाया गया है. कुछ राज्यो में बढ़ते मामलों का नए वेरिएन्ट से सीधा संबंध नहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Covid-19 के 3 तरह के न्यू वेरियंट्स पर पहली बार केंद्र सरकार ने जताई चिंता, 18 राज्य प्रभावित
महाराष्ट्र से नमूनों के विश्लेषण से पता चला है कि दिसंबर 2020 की तुलना में E484Q और L452R म्यूटेशन के साथ नमूनों के अंश में वृद्धि हुई है. इस तरह के प्रतिरक्षा से बचने और संक्रामकता में वृद्धि करते हैं. ये म्यूटेशन लगभग 15-20% नमूनों में पाए गए हैं और किसी भी पहले सूचीबद्ध कैटलॉग से मेल नहीं खाते हैं.
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 14वें दिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है और अब भी 3,68,457 मरीज संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.14 प्रतिशत है. स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गिरकर 95.49 प्रतिशत रह गई है. कुल 132 दिनों के बाद एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए. वहीं इस बीमारी से 275 और लोगों ने जान गंवा दी है . यह करीब 83 दिनों में इस महामारी से मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है. इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,60,441 हो गई है.
आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 12 नवंबर को 24 घंटों में संक्रमण के 47,905 नए मामले दर्ज किए गए थे. आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,05,160 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है. (इनपुट भाषा से भी)
Video : महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेज, स्वास्थ्य मंत्री ने दी लॉकडाउन की चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं