देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 58,077 केस सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या 42,536, 137 हो गई है. कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 697,802 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 150,407 लोग कोरोना से ठीक हुए. अब तक कुल 41,331, 158 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 657 लोगों की मौत हुई. अब तक कुल 507,177 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 48,18,867 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,71,79,51,432 वैक्सीनेशन हो चुका है. डेली पोजिटिविटी रेट 3.89% है जबकि वीकली पोजिटिविटी रेट 5.76% है.
बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6248 नये मामले सामने आये जो एक दिन पहले की अपेक्षा 894 कम है. इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 78,29,633 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वायरस के कारण 45 और लोगों की प्रदेश में मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,43,292 हो गयी है. राज्य में बुधवावर को 92 लोगों की मौत हो गई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं दिल्ली में कोरोना (Coronavirus in delhi) के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5438 हो गई है. गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1104 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) की पुष्टि हुई है. राजधानी में कोरोना संक्रमण दर 2.09 फीसदी हो गई है. पिछले 24 घंटों में 12 और मरीजों की मौत भी हुई है और इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 26,035 पहुंच गया है. होम आइसोलेशन में 3573 मरीजों का इलाज चल रहा है. अब तक 18,48,619 मरीजों को कोविड चपेट में ले चुका है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 1958 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं, इसके साथ ही डिस्चार्ज होने वालों का कुल आंकड़ा 18,17,146 हो गया है. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.29 फीसदी है और रिकवरी दर 98.29 फीसदी है. कोरोना डेथ रेट 1.41 फीसदी है. 24 घंटे में कुल 52,848 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें 43,467 RTPCR और 9381 एंटीजन टेस्ट शामिल हैं. अब तक कुल 3,54,61,866 टेस्ट किए जा चुके हैं. वर्तमान में कंटेन्मेंट जोन की संख्या 20,384 है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं