दुनियाभर के देशों में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर 'ओमिक्रॉन' की रफ्तार धीमी पड़ गई है. जिसके चलते भारत सरकार ने इंटरनेशनल ट्रैवल एडवाइजरी में ढ़ील दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 हफ्ते में विश्व मे 26,49,005 औसत रोज़ के मामले सामने आए हैं. मामले लगातार घट रहे हैं. 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच 31,44,622 मामले रोज़ आ रहे थे, अब वे कम हो रहे हैं. 140 देशों में मामले लगातार कम हो रहे हैं. 40% केस 10 देशों से आ रहे हैं. अमेरिका, फ्रांस, इटली और स्पेन में मामले लगातार कम हो रहे हैं. भारत मे एक्टिव केस 7,90,789 हैं. बीते हफ्ते 96,392 रोजाना संक्रमण का आंकड़ा है. 21 जनवरी के दिन देश मे 3,47,254 केस एक दिन में आये थे, अब 80% मामले कम हुए हैं और अब 67,084 मामले सामने आए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट 4.44% पर आ गया है. 50 हज़ार से ज्यादा मामलों वाले राज्य 8 से घटकर 4 रह गए हैं. 21 राज्यों में 10 हज़ार से कम एक्टिव मामले हैं. केरल में ढाई लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. 4 राज्यो में 61% से ज्यादा एक्टिव मामले हैं. देश के 34 राज्यों में लगातार केस और पॉजिटिविटी रेट कम हो रहा है. केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, राजस्थान में मामले कम हो रहे हैं. 160 जिलों में 5 से 10% पॉजिटिविटी रेट है. 433 जिलों में 5% से कम पॉजिटिविटी रेट है, जो पहले 268 जिले थे. 96 फीसदी लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है और 78% फीसदी सैकेंड डोज दी जा चुकी है. हो गयी है। 1.61 करोड़ प्रेकौशनरी डोज दी गई हैं. 16 राज्यों में 100 फीसदी आबादी को पहली डोज लगाई जा चुकी है.
उन्होंने कहा कि आज गुरुवार को इंटरनेशनल ट्रैवल एडवाइजरी जारी हुई है. वो देश जहां 82 देशों में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन दी गई हैं, तो सर्टिफिकेट अपलोड करें. दो भागों में देशों को बांटा गया था, ‘एट रिस्क' वाले देश भी थे, अब उन पर लगे प्रतिबंधों को हटा दिया गया है. पहले ऐसे देशों से आने वाले हर यात्री को आरटी-पीसीआर जरूरी था, लेकिन अब किसी भी यात्री को नहीं रोका जाएगा. 2% रैंडम सैंपलिंग चलती रहेगी. एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रा के बाद 14 दिनों तक सेल्फ मोनिटरिंग की बात कही गई है. जबकि, इससे पहले सरकार की तरफ से जारी निर्देषों में 7 दिनों के होम क्वारंटीन की बात कही गई थी.
मुंबई में जल्द घटेंगी कोविड पाबंदियां, कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं