विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस (Coronavirus Updates) के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. नए मरीजों के आंकड़ों में तेजी का सिलसिला जारी है. पिछले कुल दिनों से रोजाना 40 हजार से ऊपर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के कुल 42,766 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 308 लोगों की कोविड की वजह से मौत भी हुई है.

देश में कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 673 हो गई है जबकि कुल 4,40,533 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है.

फिलहाल, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,10,048 है, जो कुल मामलों का 1.24 फीसदी है. देश में 97.42 फीसदी रिकवरी रेट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में 38,091 लोग कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुके हैं. अब तक देशभर में रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 3,21,38,092 हो गई है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India, India Coronavirus Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com