विज्ञापन

जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान

समारोह में करीब 10 से 15 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है. संघ के स्वयंसेवकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मैदान की व्यवस्था, सुरक्षा और अतिथियों के स्वागत की तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है.

जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हो रहे शताब्दी समापन समारोह का सबसे बड़ा कार्यक्रम मंगलवार को नागपुर के रेशिमबाग मैदान में होगा. विजयादशमी के मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम पर संघ समर्थकों और आम लोगों की नजरें टिकी हैं. खास बात यह है कि इस समारोह में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथियों में शामिल होंगे, जबकि भारत के इजरायल के कॉन्सुल जनरल भी गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगे.

तैयार पूरी हो चुकी हैं

नागपुर स्थित रेशिमबाग मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. आयोजन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, समारोह में करीब 10 से 15 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है. संघ के स्वयंसेवकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मैदान की व्यवस्था, सुरक्षा और अतिथियों के स्वागत की तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है.

हर साल विजयादशमी पर होने वाला RSS का कार्यक्रम संगठन के लिए विशेष महत्व रखता है, लेकिन इस बार यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के समापन से जुड़ा होने की वजह से और भी अहम माना जा रहा है. यही कारण है कि देशभर में इस कार्यक्रम को लेकर खास उत्सुकता देखी जा रही है.

किस मु्द्दे पर बोलेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत?

इस समारोह का सबसे अधिक इंतजार संघ प्रमुख सरसंघचालक मोहन भागवत के संबोधन को लेकर है. संघ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अपने उद्बोधन में वे कई समसामयिक मुद्दों पर विचार रख सकते हैं. माना जा रहा है कि वे देश में विदेशी ताकतों द्वारा अराजकता फैलाने के कथित प्रयासों, सामाजिक चुनौतियों, राष्ट्रीय एकता और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर बात कर सकते हैं.

इसके अलावा सरसंघचालक का फोकस नई पीढ़ी यानी Gen Z की आकांक्षाओं, उनकी अपेक्षाओं और बदलते भारत में युवाओं की जिम्मेदारियों पर भी रह सकता है.

यह भी पढ़ें: 'एकतरफा नैरेटिव न दिखाएं, एल्गोरिद्म का रिव्यू करें...', Meta को केंद्र की सख्त नसीहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSS, RSS Event
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com