विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates : भारत में कोविड-19 के 96,424 नये मरीज सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक 41,12,551 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमत कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 52,14,677 हो गई है जबकि गत 24 घंटे में 1,174 और लोगों की मौत के साथ अबतक इस महामारी में 84,372 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से होने वाले मौतों की दर में और गिरावट आई है और यह 1.62 प्रतिशत पर आ गई है. मंत्रालय ने बताया कि देश में 10,17,754 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन है जो कुल संक्रमितों का 19.52 प्रतिशत है. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी जबकि 23 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई. देश में पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख हुई. वहीं, 16 सितंबर को देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में 17 सितंबर तक 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 10,06,615 नमूनों की जांच अकेले बृहस्पतिवार को की गई.

Coronavirus India Live Updates

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com