Coronavirus India Updates: भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख के को पार कर गई. वहीं 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में तीन दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं. मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब केविड-19 के 12,38,635 मामले हैं, जिनमें से 7,82,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4,26,167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है. देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे. इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में नौ-नौ, हरियाणा में आठ, असम, पंजाब तथा राजस्थान में छह-छह, ओडिशा में पांच, गोवा तथा उत्तराखंड में दो-दो, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus