6 years ago
Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 37,148 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 11,55,191
पर पहुंच चुकी हैं. इस दौरान 587 मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 28084 हो गई है. इसके अलावा 724578 लोग इस खतरनाक वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पॉजिटिविटी रेट में इजाफा देखने को मिला है जोकि चिंता का विषय है, यह 11.14 फीसदी पर पहुंच गया है. वहीं रिकवरी रेट 62.72 फीसदी पर पहुंच गया है.