विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 45,083 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, कल के मुकाबले नए मामलों की संख्या में आज कमी आई है. इसके साथ ही देशभर में कोविड संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 26 लाख से ज्यादा हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में 460 लोगों की मौत भी हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4,37,830 हो गया है.

देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या 3,68,558 है, जो कुल संक्रमितों का 1.13 फीसदी है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 97.53 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में 35,840 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़,18 लाख, 88 हजार, 642 लोग कोविड महामारी से ठीक हो चुके हैं.

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 65 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बरकरार है. फिलहाल यह 2.28 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. दैनिक सक्रियता दर भी पिछले 34 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बनी हुई है. यह 2.57% दर्ज की गई है.

देशभर में पिछले 24 घंटों में 73.8 लाख से अधिक वैक्सीन खुराकें लोगों को दी गई है.  राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 63.09 करोड़ टीके की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. अब तक कुल 51.86 करोड़ सैंपल की जांच हो चुकी है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India News, Coronavirus India Update Hindi, Coronavirus Cases In Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com