विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

India Coronavirus Updates: देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 9,765 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़, 46 लाख, 06 हजार 541 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 477 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अब तक देश में कोविड से कुल 4 लाख 69 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है. आज के आंकड़े में बैकलॉग आंकड़े भी जुड़े हैं. नए मामले कल के आंकड़े से करीब 9 फीसदी ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 99,763 दर्ज की गई है.  एक्टिव केस कुल संक्रमण का एक फीसदी से भी कम है. फिलहाल यह 0.29 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.35 फीसदी दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 8,548 मरीज कोविड महामारी से स्वस्थ हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 40 लाख, 37 हजार, 054 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.

देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.85 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले 18 दिनों से एक फीसदी से नीचे बना हुआ है. डेली पॉजिटिविटी रेट भी 0.89 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. यह भी पिछले 59 दिनों से दो फीसदी से नीचे बनी हुई है. मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 124.96 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.

Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com