5 years ago
नई दिल्ली:
India Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 854 नए मामले सामने आए, जिनमें आठ मरीजों में उसके ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण है. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,48,694 हो गई जबकि 11 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,340 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण के आठ और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद ऐसे रोगियों की संख्या बढ़कर 48 हो गई.