Coronavirus in India: देश में रविवार को एक दिन में Covid-19 के एक बार फिर 50 हजार से ज्यादा मामले देखने को मिले. ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में 54,735 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,50,723 हो गए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,45,629 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 853 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 37,364 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 65.43 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 11.81 प्रतिशत हो गया है.
Coronavirus: कर्नाटक की 110 साल की सिद्दम्मा ने कोरोना को दी मात
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भारत में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, आज 17.5 लाख के आंकड़े तक पहुंच चुका है. इस आंकड़े पर पहुंचने में हमें 185 दिनों का समय लगा है. जबकि सिर्फ एक लाख के आंकड़े पर पहुंचने में हमें 110 दिनों का समय लगा था. यानि कि पिछले 75 दिनों में 16 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं. पहले लाख मामले पूरे होने पर पॉजिटिविटी रेट करीब 4.89 प्रतिशत थी, जोकि अब बढ़कर 11.81 फीसदी हो चुकी है.
पंजाब में बढ़ते कोरोना मामलों पर बोले CM कैप्टन अमरिंदर सिंह- राज्य की सुरक्षा जनता के हाथों में
हालांकि अब देश में अब टेस्ट की संख्या भी खासी बढ़ गई है. देश में एक अगस्त को 4,63,172 लोगों का कोरोना का टेस्ट किया गया है और अब तक कुल 1,98,21,831 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं. जिसमें से करीब 12 फीसदी लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आया है.
Video: छोटे शहरों में बढ़ रहे COVID-19 के मामले : एम्स निदेशक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं