विज्ञापन
6 years ago

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,223 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,10,883 हो गए, जिनमें से 1,02,65,70 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 151 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,52,869 हो गई .आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 1,02,65,706 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.75 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो लाख से कम है. अभी 1,92,308 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.81 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 जनवरी तक कुल 18,93,47,782 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. उनमें से 7,80,835 नमूनों की जांच बुधवार को की गई.

Here are the Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases :​

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid-19, Coronavirus Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com