ओडिशा के बालासोर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, बालासोर से गुजर रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 233 यात्रियों की मौत हो गई और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और यह अब भी जारी है. हादसे की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर दुख जाहिर किया है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिवारों, गंभीर घायलों और मामूली तौर पर घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है. हादसे के बाद इस रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं. कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है.