राहुल गांधी ने यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है.
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं. उनकी इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की चर्चाएं. राहुल ने वहां से अपनी एक तस्वीर की तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उसे फेक बता दिया. हालांकि तस्वीर बिलकुल सही और गिरिराज सिंह को खूब ट्रोल किया गया. राहुल गांधी की इस यात्रा को बीजेपी शुरू से ही सियासी स्टंट मान रही है. वहीं अब कांग्रेस की ओर से ट्वीटर पर जानकारी दी गई है कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान 46433 कदम चल चुके हैं. इस दौरान उनकी हृदय गति 73बीपीएम, 34.31 किलोमीटर की यात्रा, 4446 कैलोरो बर्न की है. अब देखने वाली बात यह होगी कांग्रेस की ओर से दी गई इस जानकारी पर भी कहीं ट्रोलिंग न शुरू जाएगी.
हाथों में छड़ी और चेहरे पर मुस्कान के साथ कैलाश यात्रा पर दिखे राहुल गांधी, देखिए सभी तस्वीरें और VIDEO
राहुल गांधी की फोटो शेयर कर गिरिराज सिंह ने बताया फोटोशॉप, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
आपको बता राहुल गांधी गत 31 अगस्त को इस यात्रा के लिए नेपाल रवाना हुए थे जहां से उन्होंने कैलाश के लिए प्रस्थान किया था. आपको बता दें कि 26 अप्रैल को कर्नाटक की यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान बाईं ओर तेजी से झुक गया और तेजी से नीचे आने लगा था इसके बाद हालांकि विमान संभल गया और सुरक्षित नीचे उतरा. इसके तीन दिन बाद 29 अप्रैल को गांधी ने एक रैली के दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने की घोषणा की थी. कांग्रेस ने सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी की यात्रा का ब्योरा गोपनीय रखा गया था.
बीजेपी ने राहुल से पूछा-चीन से क्या संबंध है जो बड़ी आवभगत हो रही
हाथों में छड़ी और चेहरे पर मुस्कान के साथ कैलाश यात्रा पर दिखे राहुल गांधी, देखिए सभी तस्वीरें और VIDEO
Leaving all the haters behind, Congress President @RahulGandhi sets the pace during his #KailashYatra. Can you keep up? pic.twitter.com/aphQ8B6CAn
— Congress (@INCIndia) September 7, 2018
राहुल गांधी की फोटो शेयर कर गिरिराज सिंह ने बताया फोटोशॉप, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
आपको बता राहुल गांधी गत 31 अगस्त को इस यात्रा के लिए नेपाल रवाना हुए थे जहां से उन्होंने कैलाश के लिए प्रस्थान किया था. आपको बता दें कि 26 अप्रैल को कर्नाटक की यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान बाईं ओर तेजी से झुक गया और तेजी से नीचे आने लगा था इसके बाद हालांकि विमान संभल गया और सुरक्षित नीचे उतरा. इसके तीन दिन बाद 29 अप्रैल को गांधी ने एक रैली के दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने की घोषणा की थी. कांग्रेस ने सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी की यात्रा का ब्योरा गोपनीय रखा गया था.
बीजेपी ने राहुल से पूछा-चीन से क्या संबंध है जो बड़ी आवभगत हो रही
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rahul Gandhi Kailash Mansarovar Yatra