- भारत में साल 2018 में 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां हुईं खत्म
- कांग्रेस ने मोदी सरकार पर किया हमला
- सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की रिपोर्ट में सामने आई यह बात
कांग्रेस ने भारत में रोजगार की समस्या को लेकर रविवार को मोदी सरकार को घेरा. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले साल 2018 में एक करोड़ से ज्यादा नौकरियां खत्म हो गईं. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि इस सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि हर साल दो करोड़ रोजगार पैदा करेंगे, लेकिन यह सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है. एक साल में एक करोड़ से ज्यादा नौकरियां खत्म होना इस सरकार की नाकामी को बताता है. मनीष तिवारी ने कहा, '2014 लोकसभा चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने लोगों से वादा किया था, अच्छे दिन आएंगे, जिसमें हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा भी शामिल था. इसका मतलब पांच सालों में 10 करोड़ रोजगार पैदा होने चाहिए थे.'
प्रधानमंत्री जी मोबाइल कंपनियां 120 हो गई हैं तो रोज़गार कितनों को मिला...
-
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
उन्होंने सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2018 में एक करोड़ से ज्यादा नौकरियां खत्म हो गईं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इस रिपोर्ट को आधार बनाकर कहा कि दिसंबर 2017 तक 40.79 लोगों के पास रोजगार था, जो अब घटकर 39.07 रह गया है. इसका मतलब है कि एक करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरियां चली गई.
चुनावों में बेरोजगारी का मुद्दा कहां उठ रहा है?
मनीष तिवारी ने यह भी दावा किया कि दिसंबर 2018 में बेरोजगारी रेट 7.4 प्रतिशत बढ़ गई है. यह बीतें एक दशकों से भी ज्यादा है. बड़े पैमाने पर नौकरियों के खत्म होने का सीधा असर अशिक्षित महिला कामगारों, दिहाड़ी और खेत मजदूरों के साथ ही छोटे व्यापारियों पर सबसे ज्यादा हुआ है.
बाबा रामदेव का बड़ा बयान- पूरे देश में बेरोजगारी एक बड़ा सवाल, यह भारत माता के माथे पर कलंक
उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार यह समझने में नाकाम रही है कि समाज में संकट और अर्थव्यवस्था का सुचारू संचालन एक साथ नहीं हो सकता.
VIDEO: प्राइम टाइम: देश के बेरोजगारों की सुध कौन लेगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं