विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2021

गुरुग्राम: बिजली के खंभे से टकराई CNG कार, आग लगने से जिंदा जले 2 लोग

सीएनजी गाड़ी होने के चलते आग ने भयानक रूप लिया और  पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

गुरुग्राम: बिजली के खंभे से टकराई CNG कार, आग लगने से जिंदा जले 2 लोग
सीएनजी गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो गई.
नई दिल्ली:

हरियाणा के गुड़गांव में आज शाम एक भयंकर हादसा हुआ. यहां एक गाड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर 2 लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक मेवात के रहने वाले है. बिजली के खंभे से टकराने के बाद गाड़ी में आग लगी थी. सीएनजी गाड़ी होने के चलते आग ने भयानक रूप लिया और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. यह हादसा आज शाम करीब 5.30 बजे हुआ. गुरुग्राम के टिकली रोड का मामला है और बादशाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CNG Car Hits Electric Pole, Gurgaon, 2 Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com