- बीजेपी सांसद कंगना रनौत और सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है.
- कंगना रनौत के हालिया बयानों पर सौरभ दास ने पलटवार किया है. उनका कहना है कि वह गलत जानकारी देखती है.
- मेरी उम्र 28 साल नहीं है और मैं 27 साल का हूं. जबकि मैं स्टूडेंट भी नहीं हूं मैं एक पत्रकार हूं.
बीजेपी सांसद कंगना रनौत और सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. कंगना रनौत के हालिया बयानों को लेकर सौरभ दास ने पलटवार किया है. उनका कहना है 'कंगना जी को उनका गूगल भी गलत जानकारी दे रहा है. उन्होंने मुझे 28 साल का बताया था, जबकि मैं फिलहाल 27 साल का हूं और हां मैं नहीं हूं, मैं पत्रकार हूं. मैंने कभी यह क्लेम नहीं किया है कि मैं एक एक्टिव स्टूडेंट हूं, लेकिन मैं स्टूडेंट ऑफ लाइफ हूं. यानि मैं जिंदगी का छात्र हूं. जो लगातार सीखता रहता हैं. उसी तरह से मैं आगे बढ़ रहा हूं.' बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत और सौरभ दास के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब जुबानी जंग में बदलता जा रहा है.
सौरव दास बोले मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं
सौरव दास ने कहा "किसी का एज भले ज्यादा हो अगर वह स्टूडेंट ऑफ लाइफ नहीं है, अगर वह सीख नहीं रहे हैं, तो विस्डम भी नहीं आएगा. कंगना जी को भी यह समझना चाहिए और ऐसे स्टूडेंट ऑफ लाइफ बनना चाहिए उनको भी. इसके अलावा, एक अन्य बयान में सौरव ने यह भी दावा किया कि कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि उनकी शक्ल युवा ऋतिक रोशन से मिलती है. उन्होंने यह भी कहा कि कंगना रनौत को उनकी अपनी पार्टी में ही गंभीरता से नहीं लिया जाता, इसलिए युवा पीढ़ी को भी उन्हें सीरियसली नहीं लेना चाहिए.
ये भी पढ़ेंः PM को कोई दोस्त मानता है कोई भगवान, उन्हें गाली देना कूल नहीं बनाता... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर कंगना रनौत
क्यों शुरू हुआ कंगना और सौरव में विवाद
यह पूरा विवाद नई दिल्ली में सीजेपी के एक विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ था. इसके बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लंबी स्टोरी शेयर करते हुए सौरव दास पर जमकर निशाना साधा था. कंगना ने सौरव की उम्र और उनके छात्र होने के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'बेरोजगार' और 'बेकार' बता दिया था. कंगना ने लिखा था गूगल किया तो पता चला यह शख्स 28 साल का है, यह कैसे दावा करता है कि यह छात्र है, मुझे कोई अंदाजा नहीं. हां मैं पिछले 2 साल से राजनीति में हूं, लेकिन पिछले 20 सालों से पब्लिक लाइफ में हूं. उसकी उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे. कंगना ने आगे कहा था लेकिन उसके जैसा कोई शख्स जो पूरी तरह से बेकार और बेरोजगार है, वह कभी नहीं समझ पाएगा कि भारी डिमांड में रहने का क्या मतलब होता है. डियर सौरव, तुम्हारे मुद्दे पर्सनल हैं, तुम स्टूडेंट नहीं हो, सिर्फ बेकार हो.'
कंगना रनौत के इसी बयान पर सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने पलटवार किया है. ऐसे में दोनों के बीच की यह बयानबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है. क्योंकि एक तरफ कंगना लगातर सीजेपी के प्रोटेस्ट पर निशाना साध रही हैं. तो अब सीजेपी ने भी इस मामले में पलटवार शुरू कर दिया है. सौरव दास से पहले सीजेपी के अभिजीत दीपके ने भी पलटवार किया था.
ये भी पढ़ेंः 'माफी तो उन्हें मांगनी पड़ेगी', राहुल गांधी के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं