विज्ञापन

वड़ा पाव,पिज्जा समोसे...रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले आपके पसंदीदा स्नैक्स भी हुए महंगे, 1 जून से नई दरें लागू

Central Railway New Snacks Price List: मध्य रेलवे ने वड़ा पाव के अलावा भी कई स्नैक्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. मेनू के अन्य लोकप्रिय स्नैक्स में वेज समोसा 20 रुपये, वेज पफ 20 रुपये और साबूदाना वड़ा 20 रुपये में मिलेगा.

वड़ा पाव,पिज्जा समोसे...रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले आपके पसंदीदा स्नैक्स भी हुए महंगे, 1 जून से नई दरें लागू
central railway stations
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट संकट के चलते बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों के बाद अब लोगों की पसंदीदा खाने की चीजें भी महंगी होने लगी हैं. आम आदमी को मध्य रेलवे ने झटका देते हुए वड़ा पाव के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी. अब 1 जून से मध्य रेलवे के स्टेशनों पर वड़ा पाव महंगा हो जाएगा. मध्य रेलवे ने अपने माइनर स्टैटिक कैटरिंग स्टेशनों पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों में बदलाव को मंजूरी दे दी है. नई दरें लागू होने के बाद 50 ग्राम के एक आलू वड़ा की कीमत 15 रुपये कर दी जाएगी. 1 जून से स्टेशनों पर नया मेनू और संशोधित दरें पूरी तरह लागू हो जाएंगी.

वड़ा पाव ही नहीं ये स्नैक्स भी हुए महंगे

मध्य रेलवे ने वड़ा पाव के अलावा भी कई स्नैक्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. मेनू के अन्य लोकप्रिय स्नैक्स में वेज समोसा 20 रुपये, वेज पफ 20 रुपये और साबूदाना वड़ा 20 रुपये में मिलेगा. यात्रियों के पसंदीदा व्यंजनों में शामिल पाव भाजी अब 50 रुपये और वेज पिज्जा भी 50 रुपये की नई कीमत पर बेचा जाएगा.दक्षिण भारतीय व्यंजनों में मसाला डोसा 35 रुपये और दो पीस इडली सांभर/चटनी की कीमत 30 रुपये निर्धारित की गई है. हालांकि, कुछ व्यंजनों जैसे मिसल पाव (35 रुपये), कचोरी (15 रुपये) और दाबेली (20 रुपये) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कीमत तो बढ़ाई पर एक आदेश भी दिया 

रेलवे प्रशासन ने आदेश दिया है कि कीमतों में इस बढ़ोतरी के साथ ही वेंडर्स को भोजन की गुणवत्ता (क्वालिटी) में भी सुधार करना होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टॉल धारकों को अपनी दुकानों पर द्विभाषी (दो भाषाओं में) रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. स्टेशनों पर यात्रियों से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतों को रोकने और खाने की क्वालिटी जांचने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-  ब्रिटैनिया बढ़ाएगी गुड-डे बिस्किट के दाम, फैमिली पैक अब 10 रुपये महंगा, 5-10 वाले पैकेट में भी कटेगी जेब!

यह भी पढ़ें- 'कोविड काल की तरह फ्री हो टोल टैक्‍स', डीजल हुआ महंगा तो ट्रांसपोर्टर्स ने की सरकार से मांग
 


 

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central Railway, Central Railway Station, Snacks Central Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com