cbseresults.nic.in 2020 Class 10th Result: आज सीबीएसई 10वीं (CBSE 10th Result) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट जारी करने की घोषणा की मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की है.इस बार 10वीं की परीक्षा में कुल 91.46 फ़ीसदी छात्र पास हुए हैं. जबकि 2019 में 91.10 फीसदी छात्र पास हुए थे. गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस बार कई सीबीएसई सहित कई राज्यों को बोर्ड रिजल्ट देरी से आए हैं. इस मामले में 26 जून की सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को बताया था कि वह दोनों रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर देगा. सोमवार को आए 12वीं के रिजल्ट की मेरिट लिस्ट नहीं की गई है. लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने 12वीं में 100फीसदी अंक हासिल किए हैं. हालांकि बोर्ड की ओर से इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी. इस बार 10वीं की परीक्षा में भी मेरिट लिस्ट नहीं जारी की जाएगी. बात करें 12 वीं की परीक्षा की इस बार सीबीएसई के त्रिवेंद्रम जोन से सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं. लेकिन वहीं इसके बाद बंगलोर और दिल्ली के छात्र रहे हैं. दिल्ली में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन इस अच्छा रहा है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने छात्रों और अध्यापकों की तारीफ भी की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Cbse 10th Result 2020, Cbse Class 10th Result 2020, Class 10 Cbse Result 2020, Cbseresults.nic.in 2020 Class 10, Cbse Result 2020 Class 10, Cbse 10th Result 2020 Date, 10th Result 2020 Cbse