दिल्ली एमसीडी इलेक्शन को लेकर कैश फॉर टिकट केस में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और राजेश गुप्ता से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को दूसरे राउंड की पूछताछ की. दिल्ली के मॉडल टाउन से AAP विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को ACB ने सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था. MLA त्रिपाठी पर MCD चुनाव में पार्षद का टिकट दिलाने के बदले 90 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है.
दिल्ली में नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप में पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से मॉडल टाउन से AAP एमएलए अखिलेश पति त्रिपाठी का एक रिश्तेदार और एक पीए हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टिकट नहीं मिलने से नाराज आप की कार्यकर्ता शोभा खारी और उनके पति गोपाल खारी ने ACB से MLA त्रिपाठी, उनके कथित साले ओम सिंह, PA और साथी प्रिंस रघुवंशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. ACB मामले की हर तरह से जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि कहीं इस तरह से और भी लोगों से पैसे तो नहीं लिए गए.
इससे पहले MLA अखिलेश पति त्रिपाठी ने मीडिया से भी बातचीत की और बताया कि मामले में गिरफ्तार ओम सिंह उनके रिश्तेदार नहीं हैं. उनकी पत्नी का उपनाम पांडेय है. MLA ने शिकायत करने वाली शोभा खारी के पति गोपाल खारी एक एजेंट बताया और कहा कि वह करीब 50 मामलों में शामिल रहा है. साथ ही कम से कम 10 लोगों को रेप के मामलों में फंसा चुका है. उसके खिलाफ कम से कम 50 मामले दर्ज हैं.
दरअसल, शोभा खारी ने दिल्ली में कमला नगर के वार्ड 69 से पार्षद का टिकट मांगा था. विधायक त्रिपाठी और उसके साथियों ने इसके बदले में 90 लाख रुपये मांगे थे. बताया जा रहा है कि ये डील 9 नवंबर को हुई थी. डील के मुताबिक 55 लाख एडवांस और 35 लाख लिस्ट में नाम आने के बाद देना था. 12 नवंबर को जारी लिस्ट में जब नाम नहीं आया तो MLA त्रिपाठी ने शोभा को पैसे वापस करने की बात कही.
इस पर त्रिपाठी ने पैसे वापस करने की बात कही. इस बीच शोभा ने पैसे लेने वाली बात की शिकायत ACB से कर दी और सबूत के तौर पर डीलिंग के ऑडियो और वीडियो भी पुलिस को सौंपे दिए. जब विधायक के साथी उसे पैसा लौटाने गए. तब ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
यही नहीं, इस मामले में वजीरपुर के AAP विधायक राजेश गुप्ता पर भी आरोप है. शोभा खारी के बताया कि उसने 35 लाख रुपये अखिलेशपति त्रिपाठी और 20 लाख रुपये वजीरपुर MLA राजेश गुप्ता को रिश्वत के तौर पर दिए हैं. हालांकि, राजेश गुप्ता पर अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है.
एसीबी की टीम ने 15 और 16 नवंबर को ट्रैप लगाकर गोपाल खारी के घर से तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. एसीबी के मुताबिक उस वक्त आरोपी 35 लाख में 33 लाख रुपये वापस करने आए थे.
ये भी पढ़ें:-
ACB ने AAP MLA अखिलेश पति त्रिपाठी को कैश फ़ॉर टिकट मामले में समन किया
"ईमानदारी के साथ MCD को चलाने का काम किया है..." : NDTV टाउनहॉल में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं