विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2022

राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी मुर्मू की एक पुरानी तस्वीर हो रही है वायरल

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की इंतजारी से पहले हम आपको एक बेहद ही दिलचस्प तस्वीर दिखा रहे हैं. यह श्वेत-श्याम (Black & White) तस्वीर है द्रोपदी मुर्मू की. ये तस्वीर उन दिनों की है जब वो कॉलेज में पढाई करती थीं.

राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी मुर्मू की एक पुरानी तस्वीर हो रही है वायरल
मयूरभंज:

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की इंतजारी से पहले हम आपको एक बेहद ही दिलचस्प तस्वीर दिखा रहे हैं. यह श्वेत-श्याम (Black & White) तस्वीर है द्रोपदी मुर्मू की. ये तस्वीर उन दिनों की है जब वो कॉलेज में पढाई करती थीं. यह तस्वीर मयूरभंज के रायरंगपुर (ओडिशा) में द्रोपदी मुर्मू के घर की दीवारों पर लगी हुई है. दीवारों पर टंगी कुछ एक तस्वीरों में यह फोटो सबके आकर्षण का केन्द्र है. इस फोटो के बारे में द्रौपदी के चचेरे भाई बताते हैं कि यह उन दिनों की है जब वो कॉलेज में पढ़ती थी. फोटो में दूसरे लोगों के बारे में वो नहीं बता पा रहे हैं.

इस तस्वीर को हमारी संवाददाता हर्षा कुमारी सिंह ने उपलब्ध करवाया है. हाल ही में वो रायरंगपुर स्थित द्रौपदी मुर्मू के पुश्तैनी घर गई थी. अब आपको बताना है कि इस तस्वीर में द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? शायद आप पहचान नहीं पा रहे होंगे. चलिए हम आपको बताते हैं... इस तस्वीर में दांए तरफ से दूसरी महिला ( साड़ी में) जो खड़ी है वो ही द्रौपदी मुर्मू है. लाल घेरे में द्रौपदी मुर्मू हैं.   

k194et3o

  

बहरहाल संसद के कमरा नम्बर 63 में देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुछ घंटों में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सभी के सामने होंगे. यूं तो राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू औऱ विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला है. लेकिन इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के जीतने की प्रबल संभावना है. जहां तक द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की बात है तो उन्हें शिवसेना, BJD और YSR का समर्थन प्राप्त है. दूसरी तरफ यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, TMC ,NCP और समाजवादी पार्टी का समर्थन प्राप्त है. 

VIDEO: द्रौपदी मुर्मू के गांव में पूजा अर्चना शुरू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com