विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2013

यूपी में कैबिनेट का विस्तार, दागी चेहरा भी शामिल

शपथ लेने वाले मंत्रियों में विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह भी हैं, जिनसे गोंडा के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को धमकाने के आरोपों के कारण इस्तीफा ले लिया गया था।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने गुरुवार को अपने पहले विस्तार में एक कैबिनेट तथा 11 राज्यमंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह भी हैं, जिनसे गोंडा के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को धमकाने के आरोपों के कारण इस्तीफा ले लिया गया था।

राज्यपाल बीएल जोशी ने राजभवन के मुख्य सभागार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन तथा कुछ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में युवाओं को तरजीह दी गई है।

समाजवादी पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता तथा विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री, विजय कुमार मिश्र को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, पवन पाण्डेय, गायत्री प्रजापति, मनोज कुमार पाण्डेय, विजय कुमार मिश्र, राममूर्ति वर्मा, विजय बहादुर पाल, आलोक कुमार शाक्य, राम सकल गुर्जर, सपा महासचिव रामनरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल तथा योगेश प्रताप सिंह को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गई।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश सरकार, अखिलेश यादव, कैबिनेट विस्तार, यूपी मंत्री, UP Government, Akhilesh Yadav, UP Cabinet Expansion, UP Ministers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com