तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, लेकिन इसको लेकर कोई उत्साह वोटरों में नहीं देखा गया. दिल्ली की राजिंदरनगर सीट पर हुए उपचुनाव में 43.75 फीसदी मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर 48 और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में 39 फीसदी मतदान हुआ. पांच राज्यों और दिल्ली में लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीटों के लिए उपचुनाव में मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा. इस दौरान त्रिपुरा में सबसे अधिक 76.62 प्रतिशत मतदान हुआ. पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मतदान 45 प्रतिशत से कम रहा जबकि झारखंड की मांडर सीट में वोटिंग 56 फीसदी रही. आंध्र प्रदेश में आत्माकुरु विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में करीब 67 फीसदी ने मताधिकार का इस्तेमाल किया, त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 76.62 प्रतिशत मतदान हुआ.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) किरण गिट्टे ने ने कहा कि अगरतला निर्वाचन क्षेत्र के कुंजाबन इलाके में ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी समीर साहा को चाकू मारने सहित कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान प्रक्रिया काफी हद तक शांतिपूर्ण रही. विपक्षी कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर धांधली किये जाने का आरोप लगाते हुए अगरतला निर्वाचन क्षेत्र के चार बूथ पर पुनर्मतदान की मांग की, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरोप लगाया कि उपचुनाव के नाम पर लोकतंत्र की हत्या की गई. सत्तारूढ़ बीजेपी ने उन सभी चार सीटों पर जीत का भरोसा जताया जहां चुनाव हुए थे. जुबराजनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 80.41 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सूरमा निर्वाचन क्षेत्र में 80 प्रतिशत मतदान हुआ. टाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 69.54 प्रतिशत मतदान हुआ जहां से मुख्यमंत्री माणिक साहा भाजपा के उम्मीदवार हैं. अगरतला सीट पर 76.72 फीसदी मतदान हुआ. राज्य में 2018 के विधानसभा चुनाव में 87 प्रतिशत मतदान हुआ था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
. संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 15,69,240 मतदाता हैं, जिनमें 8,30,056 पुरुष, 7,39,140 महिलाएं और 44 ट्रांसजेंडर हैं. कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं.आप ने पार्टी के संगरूर जिला प्रभारी गुरमेल सिंह, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने धूरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, भाजपा ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है. शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान भी चुनावी मैदान में हैं.
त्रिपुरा में विधानसभा की चार सीटों पर मतदान हो रहे हैं. निर्वाचन अगरतला, टाउन बारदोवाली, सुरमा और जुबराजनगर सीट पर 221 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. एक बजे तक अगरतला में 54.20%, टाउन बारदोवाली में 52.16%, सुरमा में 53.50% और जुबराजनगर सीट पर 46.56% मतदान हुए हैं. यहां सभी की नजर टाउन बारदोवाली सीट पर रहेगी, जहां से मुख्यमंत्री माणिक साहा चुनाव लड़ रहे हैं. इसी बीच खबर है कि एक पत्रकार को पीटा गया और एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है.
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा. यहां 1 बजे तक 25.24% वोटिंग हुई है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘ सभी मतदान केंद्रों पर ‘मॉक पोल' किए गए थे. इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों के भारी मतों से जीतने की उम्मीद जताई है. आप ने दुर्गेश पाठक और भाजपा ने राजेश भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रेम लता को टिकट दिया है.
शांतिपूर्ण ढंग हो रही है वोटिंग
झारखंड के रांची जिले की मंदार विधानसभा सीट पर 3 बजे तक 56.03% वोट डाले गए हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा, "हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. 433 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जिसमें 141 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील, 218 को संवेदनशील और 55 को संवेदनशील घोषित किया गया है. वहीं आंध्र प्रदेश की आत्माकुरु विधानसभा सीट पर 3 बजे तक 54.66% मतदान हुए हैं.
VIDEO: मातोश्री में उद्धव ने समर्थकों का अभिवादन किया स्वीकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं