विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्‍ली:

हरियाणा और महाराष्‍ट्र में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणनना के साथ ही देशभर की 51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर 21 अक्‍टूबर को ही वोट डाले गए थे जिसमें करीब 57 फीसदी मतदान हुआ था. उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 47.05 प्रतिशत वोट पड़े. केरल में भारी बारिश के बीच पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में खोंसा पश्चिम सीट (90 प्रतिशत) पर सबसे अधिक मतदान हुआ, छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित चित्रकोट (74 प्रतिशत), तेलंगाना के हुजुरनगर (84 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश के झाबुआ (62 प्रतिशत) और मेघालय के शेल्ला (84.56 फीसदी) में मतदान हुआ. इन राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुआ. असम में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 75.69 प्रतिशत वोट पड़े. बिहार उपचुनाव में यह आंकड़ा 49.50 प्रतिशत रहा जहां पांच विधानसभा सीटों और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ. महाराष्ट्र में सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. अन्य उत्तरी राज्यों में हिमाचल प्रदेश में पच्छाद और धर्मशाला सीटों पर औसत 70 प्रतिशत मतदान हुआ. पंजाब में चार विधानसभा सीटों-फगवाड़ा (आरक्षित), जलालाबाद, दाख और मुकेरियां में हुए उपचुनाव में 66.50 फीसदी मतदान हुआ. राजस्थान में मंडावा और खींवसर विधानसभा सीटों पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ. गुजरात में छह विधानसभा सीटों पर औसतन 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. तमिलनाडु में विक्रवांदी और नांगुनेरी विधानसभा सीटों पर क्रमश: 84.36 प्रतिशत और 66.10 प्रतिशत मतदान हुआ. पुडुचेरी में कामराज नगर में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ. पूर्वोत्तर राज्य में तीन सीटों पर उपचुनाव में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

By Poll Election Results 2019 Live Updates Here:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
By Election Results 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com