विज्ञापन

आम आदमी खाए लोकल के झटके और BMC नेताओं को स्कॉर्पियो में होता है 'पीठ दर्द', चाहिए इनोवा क्रिस्टा

BMC के नेताओं ने कह दिया है कि स्कॉर्पियो में उनके पीठ में दर्द होता है, इसलिए अब उन्हें इनोवा चाहिए. सारे स्कॉर्पियो को अधिकारियों की सेवा में लगाया जाएगा.

आम आदमी खाए लोकल के झटके और BMC नेताओं को  स्कॉर्पियो में होता है 'पीठ दर्द', चाहिए इनोवा क्रिस्टा
फाइल फोटो
NDTV
मुंबई:

एक तरफ आम मुंबई के लोग ट्रैफिक और भीड़-धक्कों का सामना कर रोज़ाना सफ़र करता है दूसरी ओर सबसे अमीर महापालिका BMC में सदन के नेता, उपमहापौर से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक की शान-ओ-शौकत के लिए दोबारा लाखों रुपये पानी की तरह बहाने की तैयारी है. बीएमसी ने चुने हुए जनप्रतिधिनियों और अधिकारियों के लिए मौजूदा आधिकारिक वाहनों की जगह टोयोटा इनोवा जैसी कारें खरीदने का प्रस्ताव दिया है. महानगरपालिका की ओर से कुछ महीने पहले ही नेताओं के लिए 20 लाख रुपये से अधिक की कीमत पर खरीदी गई नई 'स्कॉर्पियो-एन' Scorpio N गाड़ियां अब उन्हें रास नहीं आ रही हैं.

नेता कर रहे हैं पीठ दर्द की शिकायत

नेताओं ने शिकायत की है की उन्हें 'झटके लगते हैं और पीठ में दर्द होता है' इसलिए अब 'इनोवा क्रिस्टा' की उन्होंने मांग की है. सदन के नेता, उपमहापौर, समिति के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए नए वाहन खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है.

स्कॉर्पियो की खरीद पर पहले ही जनता का पैसा खर्च हो चुका है और अब इनोवा के लिए फिर से लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे. नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जा रही मौजूदा स्कॉर्पियो गाड़ियां अब अधिकारियों के सुपुर्द कर दी जाएंगी. नई गाड़ियों का नया प्रस्ताव जल्द ही म्युनिसिपल कमिश्नर के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने नए मामलों को मेंशन करने के दौरान लाइव स्ट्रीम ऑडियो को म्यूट करने का दिया आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BMC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com