Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya) में भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) का बयान आया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा राम मंदिर (Ram Temple) का आधारशिला रखना मेरे ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक दिन है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि राम मंदिर सशक्त, संपन्न और सौहार्दपूर्ण राज्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा, जहां पर सभी को न्याय मिलेगा और कोई अलग-थलग नहीं होगा.
नया एयरपोर्ट, बेहतरीन स्टेशन...अयोध्या के लिए तैयार है विकास का ब्लूप्रिंट
उन्होंने एक संदेश जारी करते हुए लिखा, 'जीवन के कुछ सपने पूरा होने में बहुत समय लेते हैं, लेकिन जब वो चरितार्थ होते हैं तो लगता है कि प्रतीक्षा सार्थक हुई है. ऐसा ही एक सपना जो मेरे हृदय के बहुत पास है अब पूरा हो रहा है.' अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री द्वारा भूमिपूजन हो रहा है. निश्चित ही, केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय समुदाय के लिए यह क्षण ऐतिहासिक और भावपूर्ण भी है
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने आगे लिखा, राम जन्मभूमि पर राम के भव्य मंदिर का निर्माण भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सपना रहा है और मिशन भी. मैं विनम्रता का अनुभव करता हूं कि नियति ने मुझे वर्ष 1900 में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा का दायित्व प्रदान किया और इस यात्रा ने असंख्य लोगों की आकांक्षा, उर्जा और अभिलाषा को प्रेरित किया.
मध्यप्रदेश: बीजेपी राममय माहौल बनाने की कोशिश में, कांग्रेस राम भक्त हनुमान के गुणगान में जुटी
उन्होंने आगे लिखा, 'इस शुभ अवसर पर मैं उस सभी संतों, नेताओं और देश विदेश के जनमानस से प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान और बलिदान दिया है. मुझे इस बात की भी खुशी है कि नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए स्पष्ट निर्णय के स्वरूप राम मंदिर का निर्माण बहुत शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हो रहा है. यह भारतीयों के परस्पर संबंधों को मजबूत करने में बहुत सहायक होगा.'
पीले रंग में रंगी अयोध्या: 'राममय' हुई कांग्रेस, नहीं दोहराना चाहती 5 अगस्त 2019?
उन्होंने कहा, 'श्रीराम का स्थान भारतीय संस्कृति और सभ्यता की धरोहर में सर्वोच्च है और वे विनीत, मर्यादा और शिष्टाचार के मूर्तरूप हैं. मेरा मानना है कि श्रीराम का यह मंदिर हम सब भरतीयों को श्रीराम के इन गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा देगा. बीजेपी नेता ने आगे लिखा, 'मुझे यह भी विश्वास है कि श्रीराम मंदिर एक शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण राष्ट्र के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा, जहां सबके लिए न्याय होगा और कोई भी बहिष्कृत नहीं होगा, ताकि हम राम राज्य की ओर अग्रसर हों, जो सुशासन का प्रतिमान है.'
VIDEO: राम मंदिर : करीब ढाई घंटे चलेगा भूमि पूजन, जानिए पूरी विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं