क्या भोजपुरी सुपस्टार पवन सिंह को अपने बगावती तेवरों का अंजाम भुगतना पड़ा है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्यों कि बीजेपी ने भोजपुरी सपुरस्टार को पार्टी से निलंबित (Pawan Singh Suspended From BJP) कर दिया है. पवन सिंह को अपनी एक जिद की वजह से पार्टी से हाथ धोना पड़ा है. उनको बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है. दरअसल पवन सिंह ने ऐलान किया था कि बीजेपी सदस्य होने के बावजूद वह एनडीए के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने गुरुवार को पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
आरा लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे आर के सिंह ने कहा, "या तो उन्हें यह ऐलान करना चाहिए कि वह काराकाट से एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे या फिर उन्हें बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया जाना चाहिए. अगर वह काराकाट से चुनाव लड़ते हैं, तो पार्टी से उनका निलंबन उचित फैसला होगा. उपेन्द्र कुशवाह एनडीए उम्मीदवार हैं,उनको पीएम मोदी ने मंजूरी दी है''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने आरा में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आसान सी बात है कि कुशवाहा की जीत प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करेगी. हालांकि पवन सिंह की इस पर अब तक कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है.
पवन सिंह इस वजह से BJP से निलंबित
वहीं जब बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी से भोजपुरी गायक के फैसले के बारे में पूछा गया तो वह इस पर सीधा जवाब देने से बचते नजर आए. सम्राट चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "उपेंद्र कुशवाह काराकाट से एनडीए के उम्मीदवार हैं. उन्हें पीएम मोदी की मंजूरी मिल गई है. पूरी बीजेपी कुशवाह के साथ है. बीजेपी के सभी कार्यकर्ता और एनडीए दलों के नेता उनके लिए काम कर रहे हैं."
क्या NDA उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह?
पश्चिम बंगाल में आसनसोल से पहले बीजेपी का टिकट ठुकराने वाले पवन सिंह ने हाल ही में कहा था कि वह काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने वहां पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है. उन्होंने ऐसान किया कि जल्द ही एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. अगर पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में दाखिल होते हैं तो काराकाट लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.
कराकाट सीट पर त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही एनडीए उम्मीदवार के रूप में काराकाट सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जबकि सीपीआई (एम-एल) लिबरेशन के पूर्व विधायक राजाराम सिंह भी 'महागठबंधन' उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं. अगर पवन सिंह भी मैदान मेंआते हैं तो काराकाट सीट पर मुबाकला दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी के खिलाफ कहीं गुस्सा नहीं, पश्चिम-उत्तर में BJP को नुकसान नहीं : NDTV से प्रशांत किशोर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं