हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के लिए सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे. मतों की गणना 8 तारीख को होगी. इस बीच टिकट नहीं मिलने से कई दलों के बागी मैदान में उतर गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की तरफ से बागियों पर अनुशासन का डंडा चलाया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली की तरफ से जारी आदेश के अनुसार लाडवा सीट से बागी उम्मीदवार संदीप गर्ग, असन्ध सीट से बागी प्रत्याशी जिलेराम शर्मा, गन्नौर सीट से देवेंद्र कादयान, सफीदो से बच्चन सिंह आर्य, रानिया से रणजीत चौटाला, महम से राधा अहलावत, गुरुग्राम से नवीन गोयल और हथीन से चुनाव लड़ रहे केहरसिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
रानिया सीट से मैदान में उतरे पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला ने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी की पहली लिस्ट से अपना नाम गायब देखने के बाद रणजीत सिंह चौटाला ने अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई थी.बाद में उन्होंने बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट
बताते चलें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. 8 अक्टूबर को मतों की गणना होगी. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है. 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर राज्य का गठन हुआ था. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं. बहुमत के लिए किसी भी राजनीतिक दल को 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी. राज्य की 90 सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें-:
राम रहीम ने हरियाणा चुनाव से पहले मांगी पैरोल, EC ने राज्य सरकार से पूछा- क्या इमरजेंसी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं