- कोरोना की वजह से अनाथ हुए हजारों मासूम
- भाजपा शासित राज्यों में शुरू होंगी योजनाएं
- भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं जेपी नड्डा
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से COVID-19 के कारण अनाथ हो चुके बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना आरंभ करने को कहा है. उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 30 मई को होनी चाहिए क्योंकि उसी दिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के सात साल पूरे हो रहे हैं. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे एक पत्र में नड्डा ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर सातवीं वर्षगांठ के मौके पर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए और उसकी जगह सरकारें कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकती हैं.
उन्होंने कहा कि कोरोना ने देश व समाज पर गहरी चोट पहुंचाई है और इसके चलते कुछ बच्चों ने अपने परिजनों को खो दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि ऐसे बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी सरकार की है और उसे इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए. नड्डा ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि जरूरतों, परिस्थितियों ओर राज्यों की परंपरा के अनुसार वह योजना का मसौदा तैयार करें. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में राज्यों को जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘‘अपने परिजनों को गंवा चुके बच्चों के साथ खड़ा होना और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सभी प्रकार की सहायता करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है...विचार है कि सभी भाजपा शासित राज्य एक साथ कार्यकम की शुरुआत करें जब केंद्र की भाजपा नीत सरकार के सत्ता में सात साल पूरे हों.''
वर्तमान में भाजपा के 12 मुख्यमंत्री हैं, जो विभिन्न राज्यों में सत्ता की बागडोर संभाले हुए हैं. पिछले साल भी कोरोना के कारण लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से भाजपा ने मोदी सरकार की छठी वर्षगांठ व्यापक स्तर पर नहीं मनाया था. नड्डा ने कहा कि विश्व ने कोरोना जैसा संकट शताब्दी में नहीं आया है और इस वैश्विक महामारी से ना सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि कोरोना ने कई चुनौतियां पैदा की है और भारत मुस्तैदी से इनका सामना कर रहा है.
VIDEO: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए कोरोनावायरस से संक्रमित
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं