बीजेपी नेता वरुण गांधी अक्सर अपनी सरकार के फैसले से सहमत नहीं दिखाई देते हैं. इसलिए वो आए दिन अपनी नाराज़गी भी जाहिर करने से नहीं कतराते. इन दिनों वरुण गांधी ने डीएसटी इंस्पायर फैकल्टी योजना में आवेदकों की उम्र सीमा को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज हर सशक्त राष्ट्र की बुनियाद प्रतिभाशाली वैज्ञानिक हैं. शिक्षा एवं शोध बजट को वरीयता न देने की वजह से पहले ही देश का बेस्ट टैलेंट् हमसे दूर जा चुका है और अब हम उनकी वापसी पर ‘उम्र की सीमा' तय कर रहे हैं. जिन्हें प्रोत्साहन चाहिए उनका मनोबल तोड़ भारत ‘विश्वगुरु' कैसे बनेगा?
ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन (AIRSA) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) से इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (INSPIRE) फैकल्टी पदों के साथ-साथ स्थायी वैज्ञानिकों के लिए आयु सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है. डीएसटी सचिव श्रीवरी चंद्रशेखर को संबोधित एक पत्र में, AIRSA ने लिखा, "32 की एक सीमित आयु सीमा उन अधिकांश आवेदकों के लिए अनुचित लगती है, जो पर्याप्त पोस्टडॉक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में योगदान देना चाहते हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आज हर सशक्त राष्ट्र की बुनियाद प्रतिभाशाली वैज्ञानिक हैं।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) July 25, 2022
शिक्षा एवं शोध बजट को वरीयता न देने की वजह से पहले ही देश का बेस्ट टैलेंट् हमसे दूर जा चुका है।
और अब हम उनकी वापसी पर ‘उम्र की सीमा' तय कर रहे हैं।
जिन्हें प्रोत्साहन चाहिए उनका मनोबल तोड़ भारत ‘विश्वगुरु' कैसे बनेगा? pic.twitter.com/0nAMhio9we
इस पत्र में लिखा, "हम आपसे अनुरोध करते हैं कि 32 वर्ष की सीमित आयु सीमा के बजाय आयु सीमा को 40 वर्ष तक बढ़ाकर सभी शोधकर्ताओं के लिए रास्ते खोलें," एसोसिएशन ने आगे बताते हुए कहा, "भारतीय पीएचडी विद्वानों के पास नवीन शोध करने के लिए एक शानदार दिमाग है, लेकिन उच्च स्तर के पोस्टडॉक्टरल अनुसंधान कौशल हासिल करने के लिए उनमें से ज्यादातर विदेश चले जाते हैं." "अधिकांश पोस्टडॉक अपने पीएचडी कार्यक्रमों के अंत तक अपने 30 के दशक में हैं और 3 से 5 साल के अपेक्षित पोस्टडॉक प्रशिक्षण के बाद, वे 35 से अधिक आयु तक पहुंचते हैं."
VIDEO: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, CJI ने दिलाई शपथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं