- फिर पाला बदलने की तैयारी में नीतीश कुमार
- राजभवन में आयोजित समारोह नहीं पहुंचे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
- भाजपा ने बुलाई अहम बैठक
बिहार में सियासी घमासान के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार कल एक बार फिर पाला सकते हैं. नीतीश कुमार कल फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. रिकॉर्ड नौवीं बार नीतीश कुमार के पाला बदलने की कयासों के बीच बिहार की राजनीति में एक बार फिर उठापटक शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि जेदयू एक बार फिर एनडीए का हिस्सा बन सकती है. इसका असर मौजूदा 'महागठबंधन' पर पड़ना लाजिमी है. आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने आज अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है. राज्य इकाई के प्रमुख सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के साथ नए सिरे से गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया, लेकिन भाजपा नेताओं ने पर्दे के पीछे की चर्चा के महत्वपूर्ण संकेत दिए.
रविवार को विधायक दल का सत्र...
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने कल विधायक दल का सत्र बुलाया है. सूत्रों ने कहा है कि सरकार में बदलाव की अफवाहों के साथ, बिहार में प्रशानिक अधिकारियों का स्थानांतरण चल रहा है. शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 79 और बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 45 अधिकारियों का तबादला कर दिया. नांतरित किए गए अधिकारियों में पांच जिलाधिकारी (डीएम) और 17 पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं. इससे पहले राज्य सरकार ने 23 जनवरी को 29 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था. सामान्य प्रशासन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिन में किए गए स्थानांतरण और पदस्थापन नियमित कवायद हैं.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
राजभवन में आयोजित समारोह नहीं पहुंचे तेजस्वी
राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य आगंतुकों के साथ अभिवादन करते देखा गया. समारोह से बाहर निकलते हुए, कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि यह यादव और विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सहित राजद के अन्य नेताओं का काम है कि वे इस पर टिप्पणी करें कि वे (तेजस्वी यादव एवं पार्टी के अन्य नेता) समारोह में क्यों नहीं आये.
बैठकों का दौर...
बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में उथल-पुथल की अटकलों के बीच विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को सांसदों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों की एक बैठक बुलाई है. भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी से उन अटकलों के बारे में पूछा गया कि क्या भाजपा जनता दल (यूनाइटेड) के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए तैयार है, उन्होंने कहा, "हमारे स्तर पर ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई है." इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने पूर्णिया में कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है. हालांकि, उन्होंने उन खबरों का खंडन किया कि यह बैठक राज्य में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर बुलाई गई है. खान ने कहा कि पार्टी के मौजूदा विधायकों के साथ राज्य के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कल पूर्णिया में बैठक कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं