विज्ञापन

बिहार में गर्मी का कहर, बाईक चलाते युवक की गर्दन में फटा ब्लूटूथ ईयरफोन

सारण में लगातार बढ़ रहे तापमान का असर अब इलेक्टॉनिक गैजेटस पर भी दिखने लगा है. छपरा शहर में तेज गर्मी के बीच बाइक चला रहे एक युवक का ब्लूटूथ ईयरफोन अचानक फट गया. (रंजीत विजय की रिपोर्ट)

बिहार में गर्मी का कहर, बाईक चलाते युवक की गर्दन में फटा ब्लूटूथ ईयरफोन
Bluetooth earphone explodes
Bihar News:

बिहार में गर्मी का कहर इस कदर है कि तेज धूप में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गर्म हो रहे हैं, इतना ही नहीं अब वह गर्म होकर फट रहे हैं. ताजा मामला सारण के छपरा जिला से आया है. सारण में लगातार बढ़ रहे तापमान का असर अब इलेक्टॉनिक गैजेटस पर भी दिखने लगा है. छपरा शहर में तेज गर्मी के बीच बाइक चला रहे एक युवक का ब्लूटूथ ईयरफोन अचानक फट गया. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

घायल युवक  की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग आर्य नगर निवासी घनश्याम मिश्रा के रूप में हुई है. घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया.

ईयरफोन के निचले हिस्से में गर्मी महसूस हई

पीडित घनश्याम मिश्रा ने बताया कि वह लहलादपुर बाजार से अपना काम निपटाकर बाईक से छपरा लौट रहे थे. रोज की तरह उन्होंने बाइक चलाते समय ब्लूटूथ ईयरफोन लगाया हुआ था. छपरा शहर से करीब चार किलोमीटर पहले उन्हें ईयरफोन के निचले हिस्से में तेज गर्मी महसूस हुईं. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तेज धमाके के साथ ईयरफोन फट गया और उनके कपड़ों में आग लग गई.

घटना से घबराए घनश्याम मिश्रा ने तुरंत बाइक रोकी आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्होंने जलते कपड़ों को फाड़कर अलग किया. इस हादसे में उनके सीने और गर्दन का हिस्सा झुलस गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया.

बैटरी के ओवरहीट होने की वजह से विस्फोट

इस घटना ने बढ़ती गर्मी के बीच इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इलेक्टिकल इंजीनियर कैलाश कुमार ने बताया कि अत्यधिक तापमान का सबसे अधिक असर बैटरी से चलने वाले रिचार्जेबल उपकरणों पर पड़ता है. लगातार ब्लूटूथ कनेक्ट रहने, गर्म वातावरण और बैटरी के ओवरहीट होने की वजह से विस्फोट जैसी घटनाएं हो सकती हैं.

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि गर्मी के मौसम में मोबाइल, ब्लूट्रथ ईयरफोन, पावर बैंक और अन्य इलेक्टॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करना चाहिए. विशेषकर तेज धूप में लंबे समय तक इन उपकरणों का उपयोग करने से चाहिए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा बचना सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com