कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) के एक सभागार में आज स्टैंडअप कॉमेडियन कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का एक शो आयोजित किया गया है, जिसे स्थानीय पुलिस ने लाल झंडी दिखा दी है. बेंगलुरु के अशोक नगर में गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम को लिखे एक पत्र में, पुलिस ने कानून और व्यवस्था का हवाला देते हुए आयोजकों से शो रद्द करने के लिए कहा है.
दक्षिणपंथी समूह बजरंग दल की धमकियों के बाद पिछले महीने मुंबई में इसी तरह के एक कार्यक्रम को रद्द करने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन का यह नवीनतम शो है, जिसे रद्द करने के लिए पुलिस ने लिखा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस साल की शुरुआत में अपने एक कॉमेडी शो के दौरान "हिंदू देवी-देवताओं का कथित अपमान करने" के आरोप में फारूकी को एक महीने जेल में बितानी पड़ी थी. इसी का हवाला देते हुए पत्र में, बेंगलुरु पुलिस ने फारूकी को एक "विवादास्पद व्यक्ति" बताया हैं और उनके शो "डोंगरी टू नोव्हेयर" का उल्लेख किया है.
बेंगलुरु के अशोक नगर पुलिस ने पत्र में लिखा है, "यह पता चला है कि मुनव्वर फारुकी एक विवादास्पद व्यक्ति हैं. अन्य धर्मों के देवताओं पर उनके बयान की वजह से कई राज्यों ने उनके कॉमेडी शो पर प्रतिबंध लगा दिया है. पता चला है कि उनके खिलाफ मध्य प्रदेश में एक मामला दर्ज किया गया है. इसी तरह के मामले उनके खिलाफ अन्य राज्यों में भी दर्ज हैं."
'नहीं छोड़ूंगा कॉमेडी', एक महीने जेल में रहने के बाद पहले यूट्यूब वीडियो में बोले मुनव्वर फारुकी
पुलिस ने कहा, "विश्वसनीय जानकारी है कि कई संगठन इस स्टैंड-अप कॉमेडी शो का विरोध कर रहे हैं... यह अराजकता पैदा कर सकता है और सार्वजनिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ सकता है, जिससे कानून और व्यवस्था की समस्या हो सकती है. यह सुझाव दिया जाता है कि गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में आप मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द कर दें.”
बेंगलुरु में हिंदू जागरण समिति के मोहन गौड़ा ने कहा कि वे शो को आयोजित नहीं होने देंगे. गौड़ा ने कहा, "हमने पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई है और शो को रद्द करने की मांग की है. मुनव्वर फारूकी ने इंदौर और अन्य जगहों पर अपने शो में हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है और भावनाओं को आहत किया है." उन्होंने शो कैंसिल नहीं होने पर विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है.
उधर, आज दोपहर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मुनव्वर फारूकी ने कहा, "नफरत जीत गई, कलाकार हार गया. मेरा काम हो गया, अलविदा अन्याय"
इस महीने की शुरुआत में फारूकी ने NDTV को बताया था कि उनके कंटेंट में कुछ भी समस्या नहीं है. उन्होंने कहा था कि ड्राइवर, वालंटियर और गार्ड सहित 80 लोग एक शो से रोजी-रोटी कमाते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं कभी-कभी सोचता था कि शायद मैं गलत हूं, लेकिन जो हुआ उसके बाद मैं समझ गया कि कुछ लोग इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.
कॉमिक ने कहा "हर कोई लक्षित है. मेरे मामले में, वे लोग धर्म का इस्तेमाल करते हैं. और यही मुझे डराता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं