Pegasus scandal: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल इकाई ने पेगासस मामले (Pegasus snooping scandal) पर तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee Government) उसी इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल अपने विरोधियों, पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और यहां तक अपनी ही पार्टी के नेताओं और मंत्रियों की निगरानी करने के लिए कर रही है. पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी- जिस पर राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पार्टियों द्वारा हमला किया जा रहा है- फोन टैपिंग की संस्कृति में विश्वास नहीं करती. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि केवल देश का प्राधिकार उस कंपनी की सेवाएं ले सकता है, जो पेगासस सॉफ्टवेयर बेचती है.
Punjab: 'टीम नवजोत सिद्धू' के कार्यभार ग्रहण से पहले सीएम अमरिंदर सिंह करेंगे टी-पार्टी
घोष ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने पेगासस का इस्तेमाल कर अपने विरोधियों, पत्रकारों, अपनी ही पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को निगरानी पर रखा है.''भाजपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस नेता आपस में एक दूसरे से व्हाट्सऐप से संपर्क करते हैं क्योंकि उसपर बातचीत कूटबद्ध होती है. उन्होंने कहा, ‘‘ वे (तृणमूल कांग्रेस नेता) सामान्य फोन पर बात नहीं करते या संदेश साझा नहीं करते क्योंकि उन्हें पता कि उनका फोन टैप हो रहा है.''घोष ने कहा कि भाजपा फोन टैपिंग की संस्कृति में विश्वास नहीं करती और यह कांग्रेस की संस्कृति है, जहां से ममता बनर्जी ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
CM पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच येदियुरप्पा बोले, ''जो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा वो करूंगा''
घोष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता और मंत्री सोभनदेब चटर्जी ने कहा कि सभी जानते हैं कि केवल देश इजराइली कंपनी की सेवा ले सकते हैं, ‘‘यहां तक की गुप्त रूप से भी. ''उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा'से कहा, ‘‘दिलीप बाबू बेतुके दावे के लिए जाने जाते हैं. फोन टैपिंग पर उनकी टिप्पणी का कोई आधार नहीं है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि इस तरह के झूठ से केवल सच्चाई की भावना और राजनीति के सिद्धांत को ही नुकसान होगा. यह राजनीति के धर्म का उल्लंघन है.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं