विज्ञापन

बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा’ योजना को अधिसूचित किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा’ योजना अधिसूचित कर दी है, जो 1 जून से लागू होगी. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये डीबीटी के जरिए उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे.

बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा’ योजना को अधिसूचित किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा' वित्तीय सहायता योजना को मंगलवार को अधिसूचित कर दिया, जो मौजूदा ‘लक्ष्मी भंडार' योजना की जगह लेगी. अधिसूचना के मुताबिक, अन्नपूर्णा योजना एक जून से लागू होगी और इसके तहत महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

इसमें कहा गया है कि 25 से 60 साल के आयु वर्ग की वे महिलाएं, जो स्थायी सरकारी कर्मचारी या पेंशन भोगी नहीं हैं और आयकर का भुगतान नहीं करती हैं, इस वित्तीय सहायता को प्राप्त करने के लिए पात्र हैं. अधिसूचना के अनुसार, वित्तीय सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के जरिये आधार कार्ड से जुड़े लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित कर दी जाएगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Annapurna Scheme, West Bengal Government, Lakshmi Bhandar Replacement, Financial Aid For Women, 3000 Monthly Assistance, Mamata Banerjee Scheme, DBT Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com