बाबा सिद्दीकी के हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. कहा जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी का बेटा जीशान सिद्दीकी पर भी निशाने पर था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि विधायक जीशान भी बिश्नोई गैंग के टारगेट पर थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों को जीशान और बाबा सिद्दीकी दोनों को मारने की सुपारी दी गई थी. इसके अलावा उन्हें यह भी आदेश दिया गया था कि दोनों को एक साथ मारने का मौका नहीं मिले, तो जो भी सामने मिल जाए उसे मार देना.

बाबा सिद्दीकी के हत्या के मामले में पुलिस ने हरियाणा के गुरमैल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार किया है. जबकि एक तीसरा आरोपी शिव कुमार अभी भी फरार है. पुलिस उसे शनिवार रात से ही ट्रैक कर रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जानकारी के अनुसार आज शिव कुमार को सुबह पनवेल के आसपास देखा गया था. लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका. पुलिस की कई टीमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तैनात हैं.
रोजाना करते थे रेकी

इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल कर रही है. जांच में ये सामने आया है कि तीनों आरोपी कुर्ला से (जहां किराए पर रहते थे) रोजाना बांद्रा जाते थे. ज्यादातर ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल करते थे. इस दौरान वो सिद्दीकी और उनके बेटे से जुड़े स्थानों की निगरानी करते थे कि उनका घर, ऑफिस और वे कार्यक्रम में कहां-कहां जाते हैं. पुलिस को शक है कि शूटरों को जीशान को भी निशाना बनाने का आदेश मिला था. जिस दिन घटना हुई, उस दिन बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे दोनों एक ही स्थान पर थे और आरोपियों को इसकी जानकारी मुहैया कराई गई थी.
वहीं जीशान सिद्दीकी के बाहर बाबा सिद्दीकी को देखते ही आरोपियों ने उनपर फायरिंग कर दी. जिसमें उनकी मौत हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं