विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2024

विजयादशमी को ही क्यों बनाया निशाना? बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में हर एंगल से जांच कर रही है क्राइम ब्रांच; जानिए 10 अहम बातें

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में अब तक तीन गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया था बाद में एक और गिरफ्तारी हुई थी.

विजयादशमी को ही क्यों बनाया निशाना?  बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में हर एंगल से जांच कर रही है क्राइम ब्रांच; जानिए 10 अहम बातें
नई दिल्ली:
  1. बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में अब तक की जांच में सामने आया है कि सुपारी किलर्स को केवल टारगेट बताया गया था. उन्हें इससे अधिक की जानकारी नहीं दी गयी थी. 
  2. क्राइम ब्रांच ने यह भी माना है कि अपराधियों ने जान बूझकर हत्या के लिए विजयदशमी का दिन का चयन किया था. विजयादशमी के दिन रहने वाले भीड़ का क्या हमलावर लाभ उठाना चाहते थे. 
  3. क्राइम ब्रांच यह भी जानने की कोशिश में है कि क्या हत्या की वजह के पीछे सलमान खान से दोस्ती के अलावा भी कुछ और एंगल है? 
  4. लारेंस के सोशल मीडिया पोस्ट पर लगातार दाऊद इब्राहिम का नाम सामने आ रहा है.
  5. लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया पोस्ट पर लगातार दाऊद इब्राहिम का नाम सामने आ रहा है.
  6. बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे दाऊद कनेक्शन की भी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. 
  7. क्या लारेंस बाबा सिद्दिकी हत्याकांड को अंजाम देकर यह मैसेज देने की कोशिश कर रहा है की मायानगरी मुंबई में अब सिर्फ उसका सिक्का चलता है?
  8. क्राइम ब्रांच इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या लारेंस मुंबई का दाऊद या नया सुल्तान बनने के प्रयास में है. 
  9. अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि बाबा सिद्दिकी की लॉरेश से कोई निजी दुश्मनी नही थी. 
  10. सलमान खान के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर कभी बाबा सिद्दीकी ने लॉरेश के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया था. ऐसे में क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि आखिर फिर  लारेंस के गैंग ने बाबा को क्यों निशाना बनाया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Siddique, Baba Siddique Shot, Baba Siddique Shot Reason
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com