अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के लिए कल आयोजित हो रहे भूमिपूजन समारोह में जो भी कर्मचारी आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगे उनका कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट कराया गया है. जो कोरोना निगेटिव हैं सिर्फ़ उन्हें ही ड्यूटी पर लगाया गया है. अयोध्या के डीएम अनुज झा ने NDTV को बताया कि सारे कोविड प्रोटोकॉल फ़ॉलो किए जा रहे हैं. सभी अतिथियों को मॉस्क और फेस शील्ड दिए जाएंगे. बैठने के लिए कुर्सियां आठ-आठ फीट की दूरी पर रखी गई हैं. गेस्ट लिस्ट में 190 से भी कम लोग हैं.
उन्होंने बताया कि अयोध्या में सिर्फ वही लोग हैं जो यहां के निवासी हैं. बाहर से लोगों को नहीं आने दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:30 से लेकर लगभग 2:30 तक यहां रहेंगे. ट्रस्ट ने फोन पर बुज़ुर्गों को आने के लिए मना किया है. आयोजन स्थल पर अलग कोविड डेस्क भी बनाया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पहले बुधवार को हो रहे भूमि पूजन के लिए तैयारियां लगभग पूरी हैं. पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद है और आधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं. यहां मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को खास निर्देश दिए गए हैं कि वो नेताओं के साथ सेल्फी न लें. वहीं परिसर से बंदरों और गायों को दूर रखने के लिए उन्हें कहीं और फल और चना खिलाने का निर्देश दिया गया है.
अयोध्या की विवाद से जुड़ी पहचान का पटाक्षेप, गतिमान हो रही राम की जन्मभूमि
पूजन के दौरान मंदिर में जो पुलिसकर्मी तैनात किए जाने हैं, उन्हें निर्देश दिया गया है कि वो समारोह में हिस्सा लेने वाले अतिथियों के साथ सेल्फी न खिंचाएं. सीएम योगी ने कहा है कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जैसे हेलीपैड, हनुमानगढ़ी, जन्मभूमि परिसर में अलग-अलग स्थानो पर वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया जाए और ऐसी ब्रीफिंग की जाए कि लोग ड्यूटी के दौरान मोबाइल से फोटो और सेल्फी न ले और जहां जिसकी तैनाती हो वे अलर्ट रहे.
मध्यप्रदेश: बीजेपी राममय माहौल बनाने की कोशिश में, कांग्रेस राम भक्त हनुमान के गुणगान में जुटी
वहीं परिसर से बंदरों और गायों को परिसर से दूर रखने के लिए उन्हें कहीं और फल और चना खिलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी ने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ गौ-वंश और बन्दरों के भी नियंत्रण के लिए उनके क्षेत्रो में चना व फल खिलाकर रोका जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं