उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज गुरुवार को मतदान हो रहा है. मतदान राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर हो रहा है. पहले पहले चरण में कई बड़े दिग्गज चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा.
मथुरा विधानसभा सीट हॉट बनी हुई है. यहां से 2017 में बीजेपी के श्रीकांत शर्मा ने जीत दर्ज की थी. वह योगी सरकार में मंत्री भी बनाए गए थे. अब 2022 के चुनाव में श्रीकांत शर्मा एक बार फिर बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं. वहीं गाजियाबाद विधानसभा सीट पर योगी सरकार में मंत्री अतुल गर्ग को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. सपा ने यहां से विशाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. मथुरा जनपद की छाता विधानसभा सीट से योगी सरकार में मंत्री रहे चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह चुनावी मैदान में हैं. यहां से उनका मुख्य मुकाबला सपा आरएलडी गठबंधन से ठाकुर तेजपाल सिंह से माना जा रहा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि कभी अतरौली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह विधायक हुआ करते थे. बाद में 2017 में उनके पोते संदीप सिंह इस सीट पर विजयी रहे थे. इस बार भी संदीप सिंह बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. यहां पर सपा से वीरेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं.
मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.
पहले चरण में 623 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने 10766 मतदान केंद्र और 25849 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं. इस चरण में कांग्रेस के 57 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनपर 55 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं. साथ ही बीजेपी के 56 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनपर 50 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं. सपा के 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनपर 22 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं. बता दें कि इस चरण में चुनाव लड़ रहे कुल प्रत्याशियों के खिलाफ 280 आपराधिक केस दर्ज हैं.
ये भी देखें-UP चुनाव: लोनी में सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर उमड़े लोग, जानिए किन मुद्दों पर कर रहे हैं वोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं