पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ एनआईए और अन्य जांच एजेंसियों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस बीच एक बड़ी खबर अनंतनाग जिले से सामने आई है. अनंतनाग में सेना के सर्च ऑपरेशन में 175 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की खोज में सघन अभियान शुरू कर दिया गया है. इसमें ड्रोन, हेलीकॉप्टर जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है. साथ ही सेना अपने मुखबिर के जरिए भी लगातार आतंकियों की टोह लेने में जुटी है.
इससे पहले अनंतनाग जिले में पहलगाम आतंकवादी हमले के मुख्य संदिग्ध सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर उस समय नष्ट हो गए, जब वहां रखे गए विस्फोटकों में विस्फोट हो गया. सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा और त्राल के गुरी गांव में क्रमश: आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के घरों की तलाशी ले रहे थे. तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारियों ने दावा किया कि तलाशी अभियान के दौरान परिसर में विस्फोटक पाए गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों को घरों में रहने वालों के साथ-साथ पड़ोसियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना पड़ा. उन्होंने बताया कि विस्फोट में दोनों घरों को व्यापक नुकसान हुआ है.
अनंतनाग का आदिल हुसैन थोकर पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी थोकर मंगलवार को हुए पहलगाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख पर हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है. दोनों व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उन्हें थोकर और शेख के ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं है.
अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के निकट एक मैदान में मंगलवार दोपहर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गये. जिसके बाद सेना दहशतगर्दों की तलाश में जुटी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं