विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2019

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की खींचतान के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- हम सिर्फ सरकार बनाने तक ही...

नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कहा था कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है. कभी-कभी लगता है कि आप मैच हार रहे हैं लेकिन नतीजे बिल्कुल इसके विपरीत आते हैं

Also Read in
महाराष्ट्र में सरकार बनाने की खींचतान के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- हम सिर्फ सरकार बनाने तक ही...
नितिन गडकरी ने दिया बड़ा बयान
  • महाराष्ट्र में चल रही सियासी गतिरोध पर गडकरी का बड़ा बयान
  • इशारों ही इशारों में सरकार गठन को लेकर दिए बड़े संकेत
  • कहा- राजनीति में क्रिकेट की तरह कुछ भी हो सकता है
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की खींचतान के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य में सरकार बनाने को लेकर एक बड़ा दिया है. उन्होंने कहा कि चीजों को लेकर हमारा विजन क्लियर है. हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए ही काम नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस और उससे जुड़ी हुई संस्थाएं राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती रही हैं. हालांकि आपको बता दें कि नीतिन गडकरी सीधे तौर पर महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए विचारधारा बेहद जरूरी है लेकिन उससे ज्यादा जरूरी व्यक्तिगत संबंध भी हैं.

Ayodhya Verdict: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किसने क्या कहा, पढ़ें सबकी प्रतिक्रिया

इससे पहले नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कहा था कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है. कभी-कभी लगता है कि आप मैच हार रहे हैं लेकिन नतीजे बिल्कुल इसके विपरीत आते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र (Maharashtra) की तुलना में दिल्ली की राजनीति से अधिक संबंधित हैं. नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  ने यह बात महाराष्ट्र आने के बाद की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कही. बता दें कि शिवसेना ने महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ अपना वर्षों पुराना नाता तोड़ दिया है और वह एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की जुगत में है. 

BJP-शिवसेना की 'दोस्ती' टूटने के बाद मुंबई में BMC के ठेकेदारों पर इनकम टैक्स की रेड

हालांकि नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  ने इस बात से इनकार किया कि एक गैर बीजेपी सरकार के आने से फडणवीस द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. हमारे लोकतंत्र में सरकारें बदलती हैं लेकिन प्रोजेक्ट्स बिना किसी समस्या के चलते रहते हैं. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसकी सरकार आती है. यह सकारात्मक नीतियों और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाएगा जो पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं.'

शिवसेना का BJP पर हमला: 'क्या अमित शाह ने PM मोदी को भी 50:50 फॉर्मूले को लेकर...'

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  ने इस बाबत कुछ कहने से इनकार कर दिया कि आखिर में राज्य में कौन सी पार्टी सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा कि यह गलत व्यक्ति के सामने किया गया सवाल है. जो लोग सरकार बनाने की योजना बना रहे हैं वह इस सवाल का जवाब देने के लिए बेहतर स्थिति में हैं. 

VIDEO: शिवसेना ने ऐसी शर्तें रखीं जो स्वीकार्य नहीं: अमित शाह

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, BJP, Maharashtra Politics, Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com