देश के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया के पास झूठी आतंकी साजिश रचने की कहानी में अब एक और लक्जरी कार की एंट्री हुई. जांच एजेंसी NIA को वसई से काले रंग की एक ऑडी कार मिली है. NIA सूत्रों के मुताबिक, अभी इस कार के साजिश में इस्तेमाल की जांच की जा रही है. एंटीलिया मामले में इससे पहले भी कई गाड़ियां सामने आ चुकी हैं.
झूठी आतंकी साजिश रचने के आरोप में एपीआई सचिन वाजे (Sachin Vaze) की गिरफ्तारी के बाद भी एक तरफ जहां पूरे मामले की मिस्ट्री अभी बनी हुई है. वहीं इस पूरी साजिश में लक्जरी कारों के इस्तेमाल की भी एक मिस्ट्री है. इस मामले में जांच के दायरे में आयी ये 8वीं कार है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सबसे पहले संदिग्ध तौर पर पार्क स्कोर्पियो, फिर उसके पीछे चलने वाली सरकारी गाड़ी इनोवा. उसके बाद 2 मर्सिडीज, एक लैंड क्रूजर, एक वॉल्वो और एक मित्सुबिशी सहित 7 महंगी कारें पहले से ही जांच के दायरे में है. अब ये 8 वीं कार की एंट्री भी हो गई है.
सवाल यह है कि इतनी महंगी कारें मुम्बई पुलिस के एक एपीआई सचिन वाजे के पास कैसे आई? और इतनी कारों का इस्तेमाल किस लिए किया गया?
वीडियो: मीठी नदी से मिला लैपटॉप और प्रिंटर सचिन वाजे का है, NIA के हाथ अहम सबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं