अहमद पटेल गुजरात से राज्यसभा चुनाव जीते.(फाइल फोटो)
- सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार हैं अहमद पटेल
- अहमद पटेल को जीत के लिए जरूरी 44 वोट मिले
- अमित शाह और स्मृति ईरानी भी जीते
राज्यसभा में अब तक के सबसे तगड़े मुकाबले में कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने आखिरकार जीत हासिल की. इस चुनाव में अहमद पटेल का सियासी भविष्य दांव पर लग गया था. कांग्रेस के लिए भी यह प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था क्योंकि अहमद पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार हैं. दरअसल इस पूरे मामले में कांग्रेस के दो विधायकों का वोट ही निर्णायक रहा. इन विधायकों ने बीजेपी के प्रत्याशी को वोट दिया था.
पढ़ें: कुछ ऐसा रहा है कांग्रेस के 'चाणक्य' अहमद पटेल का राजनीतिक सफर
कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए कहा कि इन दोनों विधायकों ने अपने पोलिंग एजेंट को वोट दिखाने के बजाय बीजेपी नेताओं को दिखाया. जबकि नियमानुसार केवल अपनी पार्टी के एजेंट को ही वोट दिखाना होता है. चुनाव आयोग ने उस घटना के वीडियो फुटेज को देखने के बाद दोनों विधायकों के वोटों को अमान्य करार दिया.
पढ़ें: राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद अहमद पटेल बोले-'सत्यमेव जयते, मनी और मसल पावर की हार'
VIDEO: अहमद पटेल जीते
जब बदला वोटों का गणित
ये वोट रद होने के बाद 176 विधायकों के वोटों की संख्या घटकर 174 हो गई. अब इसके बाद हर प्रत्याशी को जीतने के लिए 44 वोटों की दरकार रह गई. पहले इसके लिए 45 वोट चाहिए था. अहमद पटेल को कुल 44 वोट ही मिले थे और नए गणित के मुताबिक इन वोटों के दम पर ही वह विजयी हो गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ahmed Patel, Rajya Sabha Election