दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह की गिरफ्तार के बाद प्रदेश भाजपा ने बुधवार को कहा कि मामले में जांच की तपिश मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक भी पहुंचेगी. प्रवर्तन निदेशालय ने अब रद्द की जा चुकी नीति के सिलसिले में बुधवार को सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले एजेंसी ने उनके नॉर्थ एवेन्यू स्थित आवास पर छापा मारा था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा कि सिंह की गिरफ्तारी बताती है कि अंतत: सत्य की जीत होती है और आखिर में कानून केजरीवाल को भी पकड़ेगा.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-2022 में कथित अनिमियतताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की थी जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने पिछले वर्ष इस नीति को वापस ले लिया था. इस वर्ष फरवरी में सीबीआई ने तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और उस वक्त आबकारी विभाग का प्रभार संभाल रहे मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्हें नीति बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'पापी' चाहे कितना भी चतुर क्यों न हो, उसे एक दिन सजा जरूर मिलती है. तिवारी ने कहा, “ लोगों के घरों के सामने शराब की दुकानें खोलने की वजह से जिन महिलाओं के बच्चे शराब के लती बने, उनके शाप ने यह काम किया है. संजय सिंह भी गिरफ्तार हो गए हैं. जांच की तपिश केजरीवाल तक भी पहुंचेगी.”
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति की वजह से हजारों परिवार तबाह हो गए. इस नीति के तहत शहर भर में शराब की दुकानें खोली गई थीं और योजना शराब की बिक्री को बढ़ाने की थी. मिश्रा ने कहा, “ मनीष सिसोदिया, विजय नायर पहले से जेल में हैं और अब संजय सिंह तिहाड़ जा रहे हैं. सवाल यह है कि क्या केजरीवाल उनके गलत कामों से अनजान थे.” उन्होंने मुख्यमंत्री का इस्तीफा भी मांगा.
ये भी पढ़ें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं